अमेरिका नहीं इस बार इस देश के राष्ट्रपति हैं गणतंत्र दिवस भारत के मुख्य अतिथि -

इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और हर साल की तरह इस साल भी मुख्य अतिथि का आगमन होगा|

भारत ने पहले अमेरिका के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था पर उन्होंने आने से मना कर दिया|

ऐसा नहीं है की अमेरिका और भारत के संबंध अच्छे नहीं है, दोनों ही देश एक-दूसरे के आर्थिक सहयोगी हैं|

दोनों देशों के बीच व्यापार 7.65% से बढ़कर 128.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है जो कि वर्ष 2023 में 119.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था|

दरअसल अमेरिका के अधिकारियों का कहना है की जो बिडेन जनवरी में राजनैतिक कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे जिसके चलते वो इस बार गणतंत्र दिवस पर नहीं आ सकेंगे |

भारत ने अब फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है|

इमैनुएल मैक्रों भारत के इस आमंत्रण से बहुत खुश हैं और उन्होंने इसके लिए भारत को धन्यवाद भी कहा है|